
एक गांव में धनु और मनु नाम का दो भाई रहते थे, धनु के पांच लड़का और दो लड़की थी, मगर मनु के एक लड़का और एक लड़की थी। दोनों भाई में बहुत प्यार था और एक साथ मिल कर परिवार चलते थे, उन्हें मालूम था कि परिवार की कीमत “Value of family “क्या होती है , इस लिए कभी मतभेद नहीं किए।
धनु और मनु के लड़के भी बड़े होकर एक साथ मिल जुल कर रहते थे, चाहे कोई ज्यादा कमाए या कम। उस घर में कोई भी काम पड़े चाहे शादी ब्याह हो या किसी का तबियत खराब हो , किसी एक के ऊपर बोझ नहीं होती थी। सभी लोग एक दूसरे के सुख दुख में कंधे से कंधे मिला कर रहते थे ।

परिवार में प्यार देख कर दूसरे लोगों को परेशानी होती है।
उन लोगों का साथ और एकता को देख कर मुहल्ले के लोग उसमें फूट डालने की कोशिश करने लगे। मोनू और उसके लड़के को सिखाने लगे कि तुम अकेला आधे का हिस्सेदार हो और तुम्हारे धन पर वो सभ उतना सुख करते है। अगर तुम अलग हो जाओगे तो तुम लोगों का जीवन बहुत खुश में गुजरेगा।
ये भी पढ़ें
- Cultured Daughter-in-law: संस्कारी बहु , सबकी सोच यही होती है कि अपने लड़के का शादी एक अच्छी लड़की से करे ।
Husband and Lover: पति और आशिक , कुछ लड़कियां शादी के बाद भी नहीं सुधरती हैं। - Kind monkey : दयालु बंदर, कभी कभी इंसानों के जैसा जानवर भी दया दिखाता है ।
बार बार कान भरने के कारण मनु और उसके लड़के लोगो के बहकावे में आ गए, फिर मनु अपने भाई से झगड़ा लड़ाई करने लगा, धनु बहुत समझाया लेकिन मनु नहीं समझा और अपना हिस्सा लेकर अलग हो गया। यहां तक कि अपने भाई और उसके लड़के से बात करना भी बंद कर दिया ।
वक्त पढ़ने पर किसी को अपने परिवार की कीमत समझ में आती है।
अपने भाई से अलग होकर कुछ दिन तो मनु और उसके लड़के बहुत खुश थे , लेकिन कुछ दिन बाद अचानक मनु के लड़के का तबियत बहुत खराब हो गया। मनु अपना सारा जमीन बेच कर लड़के का इलाज करवाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उस दुख की घड़ी में गांव मुहल्ले के लोग भी साथ नहीं दिए, तब उसे अपने परिवार की कीमत “Value of family”समझ में आने लगी।
लेकिन धनु और उसके लड़के को मनु का दुख देखा नहीं गया , इस लिए मिल कर मनु के लड़के का इलाज करवा कर सुरक्षित घर लाए। ये सभ देख कर मनु के आंख से आंसू आ गए और अपने भाई के पैर पकड़ कर माफी मांगने लगे। उसे परिवार की अहमियत समझ में आ गई थी, इस लिए धनु उसे गले लगा कर फिर से एक साथ हो गए।